फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले भर में मनाया गया मातृ दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रविवार को जिलेभर में मातृ दिवस उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक लोगों ने अपने-अपने तरीके से मां के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। कई सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों और परिवारों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। कहीं माताओं को पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तो कहीं मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया गया। कई स्थानों पर केक काटकर मातृ दिवस मनाया गया, जबकि कुछ जगहों पर मां की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति के लिए हवन, भजन-कीर्तन और सत्संग आयोजित किए गए।
विज्ञापन


दिनभर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी माताओं के साथ तस्वीरें साझा कर भावनाएं व्यक्त कीं। बच्चों और युवाओं ने भी अपनी मां के लिए छोटे-छोटे सरप्राइज और पारिवारिक कार्यक्रम रखे। जिले में रविवार का दिन पूरी तरह मां के नाम रहा और हर किसी ने अपने स्तर पर इस दिन को खास बनाने का प्रयास किया।
बॉक्स
क्षत्रिय राजा रोड़ समाज महिला अध्यक्ष ने बुजुर्ग माताओं को बांटे फल
क्षत्रिय राजा रोड़ समाज महिला अध्यक्ष निर्मल दहिया ने प्रेरणा वृद्व आश्रम में बुजुर्ग माताओं को फल बांटे। उनके साथ राजेश लाठर, रणबीर लाठर, मोहन टामक, पृथ्वी बोडला, विकास कल्याण, मनजीत व परमिद्र भी रही। सबसे पहले आश्रम परिसर में बने मंदिर में माथा टेका तो वहीं यहीं पर स्थित मेजर नीतिन बाली शहीद स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इसके बाद बुजुर्ग माताओं के बीच मातृ दिवस की खुशियां बांटी तो उनके साथ विस्तार से चर्चा भी की। उन्होंने बुजुर्ग माताओं का हौंसला भी बढ़ाया तो उनका आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें