फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मदर्स डे पर केक कारोबार में जबरदस्त उछाल, छह गुना तक बढ़ी बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मदर्स डे पर शहर में केक कारोबार ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। खासतौर पर बच्चों व युवाओं अपनी मां को खास महसूस कराने के लिए जमकर केक खरीदे। शहर की बेकरी और केक दुकानों पर सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कारोबारियों के अनुसार आम दिनों की तुलना में इस बार करीब पांच से छह गुना ज्यादा केक की बिक्री हुई।
विज्ञापन


मदर्स डे पर लोगों में अपनी मां की पसंद के डिजाइन और फ्लेवर वाले केक बनवाने का खास क्रेज देखने को मिला। शुद्ध शाकाहारी केक की मांग भी सबसे ज्यादा रही। शहर की फूड मार्केट में दुकान चला रहे कमल बेकर्स के संचालक ने बताया कि पूरे साल में मदर्स डे ही ऐसा दिन होता है, जब सबसे ज्यादा बिक्री होती है। उनका कहना है कि लोग वेलेंटाइन डे और फादर्स डे से भी ज्यादा उत्साह के साथ इस दिन को मनाते हैं। ग्राहक अपनी पसंद के डिजाइन लेकर आते हैं और उसी हिसाब से केक तैयार करवाते हैं।

वहीं शहर के एक अन्य बेकरी संचालक मनदीप ने बताया कि मदर्स डे से एक दिन पहले से ही लगातार ऑर्डर मिलने शुरू हो गए थे। कई ग्राहकों ने एडवांस बुकिंग करवाई थी। उन्होंने बताया कि ऑर्डर पूरे करने के लिए कर्मचारी सुबह पांच बजे से काम में जुटे रहे, जबकि शनिवार रात भी करीब 12 बजे तक केक तैयार किए गए। दोपहर तक उनकी दुकान से 50 से ज्यादा केक बिक चुके थे।
विज्ञापन



बॉक्स

गांवों से भी पहुंचे बड़ी संख्या में ऑर्डर

बेकरी संचालकों के अनुसार इस बार गांवों से भी बड़ी संख्या में ऑर्डर पहुंचे। सोशल मीडिया के जरिए लोगों ने संपर्क कर केक बुक करवाए। हथीरा, सलारपुर, झांसा, किरमच और बाबैन सहित कई गांवों में मदर्स डे के लिए केक भेजे गए। कारोबारियों का कहना है कि पहली बार गांवों में भी इस दिन को लेकर इतना उत्साह देखने को मिला।


बॉक्स

500 से 1000 रुपये किलो तक बिके केक

शहर की विभिन्न बेकरी दुकानों पर केक के दाम 500 रुपये से शुरू होकर करीब 1000 रुपये किलो तक रहे। लोगों ने पाउंड और किलो दोनों हिसाब से केक खरीदे। खास डिजाइन और थीम वाले केक की मांग सबसे अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें