फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नवरात्र में निकाली जाएगी मां भद्रकाली की शोभायात्रा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।नवरात्रि उत्सव को लेकर सेवक मंडल के सदस्यों की बैठक में चर्चा करते पीठाध्यक्ष पंडित - फोटो : सैदनपुर क्षेत्र के मैलारायगंज गांव के पास बारिश व हवा से गिरी धान की फसल।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में शारदीय नवरात्रों की तैयारियों के लिए सेवक मंडल के सदस्यों की विशेष बैठक हुई। इसमें पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा ने बताया कि इस बार महाशक्ति की महा पूजा का महापर्व शक्ति महोत्सव 22 से शुरू होगा और 7 अक्तूबर को संपन्न होगा। पीठाध्यक्ष ने बताया कि 22 को ध्वजारोहण के बाद दोपहर 12 बजे मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा मां की पावन पवित्र ज्योति के साथ प्रारंभ होगी जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद कुमार शर्मा सम्मिलित होंगे। सायं छह बजे नगर परिक्रमा करके महाआरती के साथ ज्योति प्रतिस्थापना होगी। भजन संध्या प्रतिदिन सायं चार से सात बजे होगी और प्रतिदिन सायं सात बजे 505 ज्योतों से महाआरती होगी।
विज्ञापन

मंगला आरती प्रतिदिन प्रातः छह बजे होगी। 29 सितंबर पर महासप्तमी को पारंपरिक मनोकामना पूर्ण हवन यज्ञ प्रातः 10 बजे होगा। 30 सितंबर को मंगलवार श्री दुर्गाष्टमी जागरण में सुप्रसिद्ध गायक रोशन प्रिंस और सारेगामापा के विजेता हर्ष सिकंदर गुणगान करेंगे व रंजना नेब मनमोहक झांकियों से प्रस्तुति देंगी। इस बार विशेष रूप से मां भद्रकाली महाआरती की लॉन्चिंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से की जाएगी। जागरण में आरती करने का सौभाग्य सभी को मिलेगा और जो भी भक्त आरती में शामिल होंगे, उन्हें घर के लिए भी आरती बुक दी जाएगी। प्रतिदिन अन्नपूर्णा भंडारा व व्रत भंडारा होगा। शनिवार और प्रथम नवरात्रि के दिन भंडारे का आयोजन होगा। प्रथम नवरात्र और अष्टमी पर छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा। कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल की गई। शोभायात्रा का रूट प्लान, शनिवार दर्शन व्यवस्था, जागरण सिटिंग प्लान इत्यादि व्यवस्था के बारे में सेवक मंडल को जानकारी दी गई।
शोभायात्रा व्यवस्था की जिम्मेदारी संजीव मित्तल, मंदिर दरबार की जिम्मेदारी देवेंद्र गर्ग, जागरण व्यवस्था की जिम्मेदारी डॉ. एमके मौदगिल को व इसी प्रकार से कुल 21 टीम हेड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें