फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आसमानी बिजली गिरने से मां-बेटे की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/बाबैन। खिड़की वीरान गांव में आसमानी बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। मां-बेटा खेत में सरसों काट रहे थे। घटना शाम चार बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की शिनाख्त सरोज (52) और रमन सैनी (28) के रूप में हुई है। रमन बाबैन में जूस की दुकान चलाता था। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर एलएनजेपी के शवगृह में रख दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह ने खेत में अपने मकान बनाए हुए हैं। शाम करीब चार बजे सरोज अपने बेटे रमन के साथ खेत में सरसों काटने गई थी। मौसम खराब हो जाने पर अचानक आसमानी बिजली सरसों काट रहे सरोज व रमन पर गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे खेत में काम कर रहे बलवंत को घटना का पता चला तो वह तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से दोनों अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

दो साल पहले हुई थी रमन की शादी
बलवंत सिंह ने बताया कि करीब दो साल पहले रमन की शादी परमजीत से हुई थी। इस शादी से उनके पास करीब एक साल का बेटा यश है। रमन अपने बड़े भाई रवि के साथ बाबैन में जूस की दुकान चलाता था। दोनों भाइयों के पास कुछ जमीन भी है। मां-बेटे की मौत से आसपास के गांवों के लोग भी स्तब्ध हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम
थाना बाबैन में कार्यरत जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल में रखवा दिया है। आज रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें