फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फिरोज ने कबूली राजन हत्याकांड और बंटी बैंस पर फायरिंग की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। करनाल एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में पिपली से पकड़े गए बंबीहा गैंग के शूटर फिरोज खान ने रिमांड अवधि के दौरान राजन हत्याकांड की वारदात को कबूल लिया। फिरोज ने अपने अन्य दो साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा फिरोज ने मोहाली के सेक्टर-79 में सिद्धू मूसेवाला के करीबी बंटी बैंस पर भी फायरिंग की वारदात मानी है। फिरोज की दो दिन की रिमांड अवधि समाप्त हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक फिरोज ने लालच में आकर नाम चमकाने के लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर राजन निवासी मेहरा की हत्या को अंजाम दिया था। फिरोज ने रिमांड के दौरान उन नाम का भी खुलासा किया है, जिन्होंने उसे यह काम सौंपा था। फिरोज थोड़े समय में ही अपराध की दुनिया में नाम कमाना चाहता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उसे हथियार मुहैया कराने वाले की तलाश भी कर रही है।
वहीं शनिवार को थाना सदर पुलिस ने आरोपी फिरोज की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश से फिरोज को कारागार भेज दिया है। पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसके अलावा पुलिस ने हरियाणा के अन्य जिले, पंजाब और राजस्थान पुलिस से संपर्क कर फिरोज की आपराधिक कुंडली मंगवाई है। उधर, करनाल एसटीएफ के प्रभारी दीपेंद्र राणा का कहना है कि पुलिस की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद एसटीएफ फिरोज को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने की तैयारी कर ली है। फिरोज की राजन हत्याकांड में गिरफ्तारी बकाया है। इस मामले की जांच करनाल एसटीएफ कर रही है। बता दें मंगलवार को मुठभेड़ के बाद एसटीएफ करनाल ने फिरोज की टांग में गोली लगने के बाद उसे काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें