फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 20 दिन में पानी के 40 से अधिक नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा/इस्माईलाबाद। दूषित पानी से बीमारियों की आशंका के चलते जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पेयजल गुणवत्ता जांच अभियान तेज किया है। पिछले 20 दिनों में विभाग ने पिहोवा और इस्माइलाबाद के गांवों व कालोनियों से 40 से अधिक पानी के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान खुले में पानी और अवैध कनेक्शन जैसी कई समस्याएं सामने आईं। विभाग ने 10 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए हैं और संबंधित लोगों को जागरूक भी किया है। टीमें पिहोवा और इस्माईलाबाद के गांवों में पेयजल आपूर्ति की जांच कर रही हैं। इस दौरान पानी के नमूने लेने के साथ क्लोरीन की जांच और चैंबरों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। बीते दिनों गांव बोढनी में सात नोटिस जारी हुए और क्लोरीन के 13 टेस्ट किए गए थे। विभाग घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण और जलजनित बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक कर रहा है। कनिष्ठ अभियंता अरविंद मेहला ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें