फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग महाकुंभ में शामिल होंगे शहर के 32 वार्डों से 15 हजार से ज्यादा लोग : सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के 32 वार्डों से 15 हजार से ज्यादा लोग ब्रह्मसरोवर पर लगने वाले योग महाकुंभ में पहुंचेंगे। इस योग महाकुंभ को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए जहां नगर पार्षद फील्ड में उतर चुके हैं। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने अपने आवास कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय योग महाकुंभ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम और योग मैराथन की तैयारी पर बैठक की। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने नगरपरिषद थानेसर की अध्यक्षा माफी ढांडा, महिपाल ढांडा, टोनी मदान, दुष्यंत बख्शी, दरबारा सिंह सहित गांव के सरपंचों और नगर पार्षदों के साथ 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लोगों को लाने व ले जाने के साथ साथ अन्य प्रबंधों पर चर्चा की। इस दौरान 15 जून को योग मैराथन में भी अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सपने को साकार करने के लिए 21 जून को राज्य स्तरीय योग महाकुंभ को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जाएगा। इसके लिए थानेसर हलका के हर व्यक्ति के योगदान की जरूरत होगी। सभी मिलकर इस योग महाकुंभ में एक लाख से ज्यादा लोगों को जोड़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें