फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरु रविदास आश्रम में मासिक सत्संग का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। मुस्तफाबाद रोड स्थित श्री गुरु रविदास आश्रम में मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गुरु रविदास जी की आरती से विक्रम बकाली ने किया। गुरपाल दास ने गुरु रविदास के भजन से करते हुए कहा कि सत्संग सतगुरु स्वामी समन दास की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने अपना पूरा जीवन गुरु रविदास जी के प्रचार-प्रसार में लगाकर लोगों को जागृत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने गुरुओं व महापुरुषों का आदर व सम्मान करना चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। सत्संग के बाद एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सतीश कुमार, जयपाल, फूला राम जैनपुर, पाला राम, मांगे राम, निर्मल सिंह, विनोद, रणजीत सिंह, साहिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें