फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर की मासिक परिक्रमा एक को होगी

Sat, 30 Nov 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्णा कृपा परिवार द्वारा कृष्णा नगर गामड़ी में राजीव बंसल के निवास स्थान पर आयोजित संकीर्तन व प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। संकीर्तन में सुनील वत्स व अन्य भजन गायकों द्वारा गाए गए भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। राधा व कृष्ण भाव के भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। राधा और कृष्ण भाव के भजनों के साथ गुरु महिमा के भजन भी गाए गए। श्री कृष्ण कृपा गोशाला के प्रधान सुनील वत्स ने बताया कि श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा प्रत्येक माह के पहले रविवार आयोजित की जाती है। इस बार एक दिसंबर रविवार को यह परिक्रमा साढ़े चार बजे आयोजित होगी।
विज्ञापन

गीता जयंती महोत्सव के कारण इस बार की परिक्रमा का विशेष महत्व है। सर्वेश्वर महादेव मंदिर के पास से ठाकुर जी की पालकी के साथ राधा व कृष्ण भाव के भजनों से संकीर्तन परिक्रमा के पश्चात ठाकुर जी की आरती की जाएगी।
गीता जयंती के अवसर पर गीता ज्ञान संस्थानम में चार से आठ दिसंबर तक आयोजित पांच दिवसीय दिव्य गीता सत्संग के उपलक्ष्य में स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से गत 20 नवंबर से नगर के गली मोहल्लों में संकीर्तन व प्रभातफेरियां आयोजित किए जाने का सिलसिला जारी है, जोकि तीन दिसंबर तक चलेगा। नगर के जन-जन को गीता जयंती उत्सव में भाग लेने के लिए श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें