फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बंदरों ने काटे अनुभव केंद्र के वाईफाई के तार, साइलेंट जोन में बजे स्पीकर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महाभारत अनुभव केंद्र में इस तरह जीवंत की गई महाभारत। आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अवलोकन के अगले ही दिन बुधवार को करीब 206 करोड़ के महाभारत अनुभव केंद्र का वाईफाई ठप हो गया जिससे पहले ही दिन इसे देखने के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बंदरों ने अनुभव केंद्र की तारें काट दीं जिसके कारण साइलेंट जोन में भी पर्यटकों को वैकल्पिक स्पीकर लगाकर शो दिखाए गए। हालांकि पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हुआ और पहले दिन करीब 200 पर्यटकों ने अनुभव केंद्र देखा।
विज्ञापन

केंद्र की तकनीकी टीम दोपहर बाद तक इसे दुरुस्त किए जाने के प्रयास करती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच जोन में बनाए गए केंद्र के दो ब्लॉक का 21 माह पहले ऑनलाइन उद्घाटन किया था। मंगलवार को कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने इसका अवलोकन किया जिसके बाद इसे आमजन के लिए खोल दिया गया। प्रधानमंत्री का दौरा देर शाम का था जिसके चलते आमजन के लिए इसे बुधवार सुबह से ही खोला गया। पहले कुछ देर तक सब सही चला लेकिन बाद में अचानक वाईफाई ठप हो गया। मौजूद कर्मियों के मुताबिक बंदरों ने वाईफाई की तारें काट दीं।
ये तारें कितनी जगह से काटी गईं, इसकी जांच की जा रही है। तारें कटने से वाईफाई नहीं चल पाया और पर्यटक साइलेंट जोन में हेडफोन लगाकर शो का आनंद नहीं ले सके। हालांकि बाद में उनके लिए साइलेंट जोन में स्पीकर लगाकर ही शो दिखाने पड़े। पर्यटकों के लिए हेडफोन व मोबाइल अनुभव केंद्र में ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो पहचान पत्र देकर लिए जा सकते हैं। बाद में इन्हें वहीं पर लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन

भारतीयों के लिए 200, विदेशी पर्यटकों के लिए 600 रुपये रहेगा शुल्क : महाभारत अनुभव केंद्र को देखने के लिए भारतीय नागरिकों के लिए 200 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 600 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट की दर तय की गई है। अनुभव केंद्र को देखने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन टिकट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। केंद्र में स्वागत कक्ष, महाकाव्य का सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरु वंशावली, द्रौपदी स्वयंवर, भगवान श्री कृष्ण का विराट स्वरूप, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, कुरुक्षेत्र 48 कोस, दशव अवतार आदि कक्ष स्थापित किए गए हैं।
इसमें आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है। इस केंद्र से धर्मनगरी के पर्यटन नगरी बनने में पंख लगने की उम्मीद की जा रही है। यहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को कुरुक्षेत्र 48 कोस के इतिहास के साथ-साथ महाभारत के इतिहास को भी जानने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें