शहर में एक महिला के साथ चाकू की नोंक पर उससे छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामले सामने आया है। महिला का आरोप है जब घर पर अकेली थी। इस दौरान मोहल्ले के युवक ने उसके घर में घुसकर चाकू की नोंक पर उससे छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में पिहोवा निवासी महिला ने कहा कि सुबह के समय वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसी के मोहल्ले का कृष्ण कुमार उसके घर में घुस आया और चाकू की नोंक पर उससे जबरदस्ती करने लगा। जब उसने उसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उसकी मां घर पहुंची तो आरोपी ने उससे भी मारपीट करते मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।