फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से पांच तोले सोना, आधा किलो चांदी और सवा लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
गांव जलबेहडा के बाबा मारकंडा मंदिर में सीसीटीवी फुटेज को खंगालती पुलिस। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
चोरों ने मंगलवार रात बाबा मारकंडा मंदिर से करीब पांच तोले सोना, आधा किलो चांदी और सवा लाख रुपये चोरी कर लिया। पुलिस ने मंदिर के पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की सूचना मिलते ही डीएसपी शाहाबाद सुरेंद्र मांजू व थाना प्रभारी विक्रांत सिंह ने मौके का निरीक्षण लिया।
विज्ञापन

बाबा मारकंडा मंदिर पुजारी खजान नाथ ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात्रि करीब आठ बजे वह सो गया था। जब वह सुबह पांच बजे उठा तो देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था तथा उसकी अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। जब उसने अलमारी को चैक किया तो उसमें से सवा लाख रुपये, करीब पांच तोले सोना तथा करीब आधा किलो चांदी गायब मिली। उसने गांववासी माया राम को मौके पर बुलाया तथा पुलिस को इसकी सूचना दी।
थाना सर्कल ऑफिसर डीएसपी शाहाबाद सुरेंद्र मांजू ने कहा कि उन्होंने मौके का निरीक्षण किया है। सीन ऑफ क्राइम की टीम की मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच थाना प्रभारी विक्रांत सिंह की देखरेख में हवलदार दलेर सिंह को सौंपी गई है। शीघ्र ही चोरों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें