घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार वासी अजराना कलां के रूप में हुई है। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने दी।
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 21 जुलाई को वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ खेत मे जीरी लगाने के लिये गए थे तथा घर पर उसकी 15 साल बेटी अकेली थी। बारिश होने से वह काम से वापस घर लौटे तो सुनील उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहा था। उनको देखकर आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी के भाई ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।