फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडछाड़ व बलात्कार के तीन मामले उजागर, चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं से छेड़छाड़ और दुराचार की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने तीन मामलों में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। एक मामले में महिला से छेड़छाड़, दुराचार का प्रयास, दूसरा मामले महिला से दुराचार और तीसरा मामला छेड़छाड़ और धमकी दिए जाने का सामने आया है।
विज्ञापन

पिहोवा के नजदीक गांव की रहने वाली महिला ने शिकायत में कहा कि गांव थाना गुजरां के रहने वाले दो भाई खेमचंद व भागचंद ने उसे अकेली देखकर उससे छेड़छाड़ की। दोनों ने उससे दुराचार करने का प्रयास भी किया लेकिन वह किसी तरह वह बच निकली। दूसरे मामले में यमुनानगर के नजदीक गांव की रहने वाली युवती ने भी लाडवा पुलिस को शिकायत की कि यमुनानगर के गांव नगला के रहने वाले सन्नी ने 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक लाडवा की एक दुकान में ले जाकर उससे दुराचार किया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उससे मारपीट की और इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे हैं। तीसरे मामले में पिहोवा के एक गांव की रहने वाली महिला ने शिकायत में कहा कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ गांव सारसा निवासी विकास ने उसे अकेली पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर लिए हैं। जातिसूचक शब्द बोलकर धमकी देने के मामले की जांच लाडवा डीएसपी भारतभूषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें