फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोहड़ा रेलवे फाटक एक माह के लिए रहेगा बंद

Sun, 29 Mar 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। निर्माण कार्य के चलते फाटक किया गया बंद। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के मोहड़ा गांव स्थित रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण कार्य शनिवार को शुरू हो गया, जिसके चलते फाटक को लगभग एक माह के लिए बंद कर दिया गया है। रेलवे विभाग द्वारा यह कदम क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और लोगों को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
विज्ञापन

फाटक बंद रहने के दौरान आमजन को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। अंडरपास बनने से मोहड़ा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी तक फाटक बंद रहने के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ कई बार आपात स्थिति में भी परेशानी खड़ी हो जाती थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास बनने से न केवल जाम की समस्या खत्म होगी, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। खासतौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और दैनिक यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। स्टेशन मास्टर शंकर लाल मीणा ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते फाटक को सात मई तक बंद किया गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी होना लाजमी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें