फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाबैन में आधुनिक कचरा शेड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान देश भर में राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया था। इस अभियान के तहत स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ये विचार राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

वे वीरवार को बाबैन में 42 लाख की लागत से तैयार किए आधुनिक कचरा शेड के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि यह गांव आज स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल करने जा रहा है। यह आधुनिक कचरा शेड उसी सोच की सजीव मिसाल है। यह दिखाता है कि जब सरकार और जनता साथ चले, तो हर असंभव कार्य संभव हो जाता है। इस कचरा शेड की विशेषता यह है कि यहां कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण किया जा सकेगा।
उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि अगर गांव की हर महिला यह ठान ले कि घर का कचरा सही स्थान पर ही फेंका जाएगा, बच्चों को स्वच्छता का पाठ सिखाया जाएगा तो पूरा गांव एक आदर्श बन जाएगा। उन्होंने सभी माताओं-बहनों से आग्रह करते हुए कहा कि वे स्वच्छता की इस मुहिम की अगुवाई करें।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने स्वच्छ हरियाणा स्वस्थ हरियाणा के संकल्प के साथ हर गांव, हर शहर में कूड़े-कचरे के प्रबंधन, जल निकासी की सही व्यवस्था, सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरपंच संजीव सिंगला ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तो वहीं भरोसा जताया कि पूरे क्षेत्र को स्वच्छ रखा जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सरपंच संजीव सिंगला, बीडीपीओ रूबल, राजकुमार बेदी, वंदना गोरी, छबेग सिंह बाबैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें