फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की मॉकड्रिल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से कोरोना वैक्सीन की मंजूरी मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। एलएनजेपी अस्पताल समेत जिले में छह सेंटर बनाए गए है और प्रत्येक सेंटर पर 5-5 वैक्सीन अधिकारियों की टीम गठित की गई है। आज इन सभी सेंटरों को वैक्सीन लगाने के लिए मॉकड्रिल की जाएगी। इसी कड़ी में बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल स्थित कोरोना वैक्सीन सेंटर का चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीमें सबसे पहले सिक्योरिटी पर्सन सेंटर में आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क और सैनिटाइज करवाना सुनिश्चित करेगी। वैक्सीन अधिकारी लोगों को सूची के हिसाब से उनके दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके बाद वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएगी, जिस व्यक्ति को वैक्सीन दी जाएगी उसके मोबाइल पर वैक्सीन प्राप्त करने का संदेश भेजा जाएगा। ये वैक्सीन 2 चरणों में दी जाएगी, पहले चरण में वैक्सीन देने के बाद अधिकारी व्यक्ति को एक अलग रूम में ले जाना सुनिश्चित करेगा। इसके बाद वैक्सीन प्राप्त कर चुके व्यक्ति को कम से कम 30 मिनट तक उस रूम में रहना होगा। वैक्सीन अधिकारी ये भी सुनिश्चित करेंगे कि उस व्यक्ति के शरीर पर इस वैक्सीन का कोई बुरा प्रभाव तो नहीं पड़ा है। मॉकड्रिल में सुरक्षा व्यवस्था, इंजेक्शन लगाने और बुरा प्रभाव पड़ने पर कैसे नियंत्रण किया जा सकता है रिहर्सल की जाएगी।
सेंटरों के इन अधिकारियों को बनाया है नोडल ऑफिसर
जिला लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के नोडल अधिकारी एसडीएम थानेसर अखिल पिलानी, सेक्टर-4 स्थित पोली क्लीनिक के केडीबी सीईओ अनुभव मेहता, पिहोवा में एसडीएम पिहोवा सोनू राम, कृष्ण नगर गामड़ी के शुगरमिल शाहाबाद के एमडी तथा मथाना की सीएचसी सेंटर के एसडीएम लाडवा और बारना के एसडीएम शाहाबाद को नोडल अधिकारी बनाया है। इन सेंटरों में 5-5 वैक्सीन अधिकारियों की टीम सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण करेगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित नये 11 मामले
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 8 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल सेज डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 11 नये केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित अब तक 8414 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अभी तक लिए गए 183366 में से 172750 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 8663 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 8414 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 128 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 121 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें