फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर-घर जाकर मोबाईल क्लीनिक वैन करेंगी लोगों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
मोबाईल क्लीनिक वैन को रवाना करते विधायक सुभाष सुधा । - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते अब मोबाइल क्लीनिक वैन घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। अगर इस दौरान किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए तो उस व्यक्ति का समय रहते इलाज शुरू कर दिया जाएगा। ये क्लीनिक कोरोना वायरस को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। राज्य सरकार के आदेशानुसार जिले में 10 मोबाइल क्लीनिक वैन द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर रोजाना 2500 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा के परिवहन आयुक्त एवं जिले के नोडल अधिकारी डा. एसएस फुलिया व सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने शनिवार को मोबाइल क्लीनिक वैन को रवाना किया। इस वैन से अमीन रोड पर दर्जनों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाएं भी वितरित की है। इस दौरान लोगों को मास्क भी वितरित किए गए। इस शहर के 31 वार्डों में मास्क वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी का रुप धारण कर चुकी है। इस कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इन प्रयासों के चलते स्वास्थ्य विभाग के ढांचे को भी मजबूत करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस क्लीनिक के जरिए लोगों के शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य तरह का चेकअप किया जाएगा। यह वैन ग्रामीण क्षेत्र में जाएगी और लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच करेगी। परिवहन आयुक्त एवं कुरुक्षेत्र के नोडल अधिकारी डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार जिले में मोबाइल क्लीनिक वैन की सेवाएं शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें