फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नगर परिषद की बैठक में विधायक ने ली पूर्व राज्यमंत्री पर चुटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद की बैठक में सोमवार को दुकान नंबर 152 का एजेंडा रखे जाने पर विधायक अशोक अरोड़ा ने बिना नाम लिए पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा पर चुटकी ली। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका इतनी कॉलोनियां काटकर भी काम नहीं चला तो वे अपना आधार कार्ड भेज दें, यह दुकान उनके नाम करवा दूंगा।
विज्ञापन

अरोड़ा परिषद की बैठक में दुकान के रखे एजेंडे के सवाल पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले ही हाउस की बैठक में सभी 32 पार्षदों की मौजूदगी में यह प्रस्ताव रद्द किया जा चुका था, इसके बावजूद भी सोमवार को हुई हाउस की बैठक में इसे फिर से एजेंडे के तौर पर शामिल किए जाने से हैरान हूं। अरोड़ा ने बिना नाम लिए पूर्व राज्यमंत्री को निशाने पर लिया और कहा कि वे अनेक बार इस दुकान से संबंध में जांच करवा चुके हैं और हर बार उनके आरोप झूठे ही पाए हैं। इस तरह हाउस की बैठक में एजेंडे बनाने के बजाय जनता के चुनाव में दिए फैसले को स्वीकार करना चाहिए।
अरोड़ा ने कहा कि पूरे शहर की सड़कें बदहाल है और राहगीरों का चलना तक मुश्किल हो चुका है। जनवरी माह के बाद मौसम में गर्माहट होगी तो पूरे शहर की सड़कों को दुरूस्त करवाने का काम किया जाएगा। इसके लिए चाहे जो भी संघर्ष करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें