फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विधायक ने किया महर्षि कश्यप चौक का उद्घाटन

Sun, 24 May 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा। चौक का उद्घाटन करते हुए विधायक रामकुमार कश्यप। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने समाज के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए हिनौरी चौक स्थित महर्षि कश्यप चौक का उद्घाटन किया। समाज के लोगों ने भारी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि उन्होंने बताया कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में समाज के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी ने हिनौरी चौक पर महर्षि कश्यप चौक का शिलान्यास किया था। चौक पर पिछले लगभग दो महीने से दिन रात काम चल रहा था। काम पूरा होने पर शनिवार को चौक का सौंदर्य करण का उद्घाटन किया गया। वही महर्षि कश्यप सभा के लाडवा प्रधान देवराज राजू ने बताया कि समाज के लोगों को चौक का काम पूरा होने पर उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी या उनकी धर्मपत्नी चौक का उद्घाटन करेंगे।
शुक्रवार को उन्हें नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना के प्रतिनिधि अमित खुराना से सूचना मिली कि इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप चौक का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष साक्षी खुराना, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर गणेश दत्त, कश्यप समाज के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह कश्यप, संजय गोगड़िया, प्रदेश सचिव राजू आर्य, प्रदीप सहगल, कर्मबीर कश्यप बन, विनोद कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें