फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नप की बैठक में विधायक अशोक अरोड़ा ने उठाए जनहित के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विधायक अशोक अरोड़ा ने शुक्रवार को नगर परिषद की बैठक में शामिल होकर जनहित के अनेक मुद्दों को उठाया। स्थानीय निकाय चुनाव के बाद आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि हुडा के सेक्टरों में बने हुए सामुदायिक केंद्रों की खस्ता हालत है। पहले इनकी मरम्मत का कार्य प्राइवेट तौर पर किया गया था लेकिन वह कार्य सिरे नहीं चढा। नगर परिषद को चाहिए कि वह इनकी मरम्मत व रखरखाव करवाए ताकि ये सामुदायिक केंद्र जनता के उपयोग में आ सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन सामुदायिक केंद्रों की हालत बहुत खराब है, इसलिए इनका रखरखाव जरूरी है। इसी के साथ बारिश के सीजन से पहले नालों की सफाई करवाई जाए ताकि बारिश के मौसम में बाजारों और कॉलोनियों में पानी खड़ा न हो। नालों की सफाई के लिए उनके ऊपर बने चबूतरे और थड़े भी तोड़ने पड़ें तो तोड़े जाने चाहिए। विधायक ने नगर की चरमराई सफाई व्यवस्था की ओर भी ध्यान दिलाया और सुचारू रूप से सफाई व्यवस्था करने के बारे में कहा। बंदरों के आतंक से नगर वासियों को छुटकारा दिलाने की बात भी उठाई और कहा कि बंदरों के आतंक से जनता दुखी है। इस समस्या की ओर भी नगर परिषद को ध्यान देना चाहिए। परिषद के अधिकारियों ने विधायक अशोक अरोड़ा को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए इन समस्याओं का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें