फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विधायक अशोक अरोड़ा ने जाहरवीर गोगा जी पर चढ़ाई चादर

Fri, 22 Aug 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने जाहरवीर गोगा मेडी पर शीश नवा कर जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। वे जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनोज कौशिक, पूर्व पार्षद गौरव शर्मा गौरी, युवा कांग्रेसी नेता विवेक भारद्वाज डब्बू , नवनीत नरवाल, सौरभ गर्ग सहित गोगा जी के दरबार पर पहुंचे और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

वे अनेक दशकों से अशोक अरोड़ा जनता की सुख समृद्धि की कामना हेतु गोगाजी पर चादर चढ़ाते आ रहे हैं। इस अवसर पर मेडी पर छड़ियों का मेला लगता है। जिसमें दूर दराज से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दरबार में पहुंचते हैं।
अरोड़ा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर है। इन मेलों के आयोजन से युवा पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति का ज्ञान होता है। जाहरवीर गोगा सभी धर्मों में पूजे जाते है। गोगा जी एक पराक्रमी अवतार थे, जिन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा की। ऐसे महान जाहरवीर गोगा जी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा जाहरवीर गोगा जी गौरक्षक और विदेशी आक्रांताओं से लड़ने और अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के रूप में जाने जाते हैं। गोगा जी को नाग देवता का अवतार भी माना जाता है। उन्हें सभी देवी-देवताओं के साथ पूजा जाता है। गोगा जी लोक देवता के रूप में जन-जन के मन और मस्तिष्क में विराजमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें