कुरुक्षेत्र। मिशन बुनियाद के तहत शुक्रवार को बुनियाद लेवल-वन की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। जिले में कुल 4360 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 3516 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 11:30 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर चहल-पहल शुरू हो गई थी। छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ समय से पहले केंद्रों पर पहुंचने लगे।
कई केंद्रों पर अभिभावक बच्चों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 2:30 बजे संपन्न हुई। परीक्षा कक्षों में पूरी तरह अनुशासन का माहौल रहा। विद्यार्थियों को 50 प्रश्नों की परीक्षा के लिए दो घंटे का समय दिया गया। परीक्षा से पहले अंतिम क्षणों में कुछ विद्यार्थी नोट्स दोहराते दिखे। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को आईआईटी, नीट, एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिपली में परीक्षा देने पहुंचे छात्र अंकित ने बताया कि पेपर संतुलित था। कुछ प्रश्न कठिन लगे लेकिन तैयारी अच्छी होने के कारण डर नहीं लगा। नकारात्मक अंक न होने से सवाल सोच-समझकर किए। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर परीक्षा केंद्र की छात्रा पायल ने कहा कि गणित के सवाल थोड़े मुश्किल थे लेकिन विज्ञान और तर्कशक्ति के प्रश्न अच्छे थे। परीक्षा केंद्र का माहौल शांत था जिससे ध्यान लगाने में आसानी हुई।
जिले में बनाए गए 10 परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित विद्यार्थियों का ब्योरा
खंड स्तर पर कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन में 269, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा में 345, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा में 312, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा में 211, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में 414, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शरीफगढ़ में 171, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में 591, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीपली में 310, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा में 325 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद में 568 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल वन की परीक्षा दी।
शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और परीक्षा के दौरान केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बुनियाद केंद्रों पर अध्ययनरत विद्यार्थियों को परिवहन भत्ता, स्टेशनरी, वर्दी, टैबलेट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि किसी भी छात्र को असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा से पहले रोल नंबर देखने क
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा से पहले रोल नंबर देखने क