फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : तीन जून से 14 काॅलेजों में नौ हजार सीटों पर शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डॉ. राजरत्न।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दाखिलों के लिए आवेदन तिथि आने के बाद विद्यार्थियों में दोगुना उत्साह हो गया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष दाखिलों को लेकर सभी कॉलेजों की ओर से भी तैयारी पूरी कर ली गई है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड आनर्स स्टडीज में दो हजार सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जिले के 14 कॉलेजों में करीब नौ हजार सीटों पर भी तीन जून से दाखिलों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आइआइएचएस में 1200 से अधिक सीटों पर दाखिलों के लिए 27 मई से पोर्टल खोल दिया गया है। दाखिलों के लिए कॉलेजों की ओर से कमेटियों का गठन कर तैयारी पूरी कर ली गई है। एक जून तक सभी कॉलेजों को कोर्सों और सीटों का विवरण पोर्टल पर डालने के आदेश दिए गए हैं। उसके बाद तीन जून से 25 जून तक विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



दाखिले के लिए तैयारी पूरी : प्रो. शीशपाल
भगवान परशुराम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शीशपाल का कहना है कि आगामी तीन जून से दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो रहे हैं, जिसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अलग-अलग विषयों में दाखिले करने के लिए कमेटी बना दी गई है और डॉ. नीरज वशिष्ठ को दाखिले के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कॉलेज में तीन जून से ही हेल्प डेस्क भी लगाया जाएगा और कमेटी के सदस्य विद्यार्थियों को फॉर्म भरने में भी मार्गदर्शन करेंगे। साइट पर कोर्सों और सीटों का विवरण डाल दिया गया है।
विज्ञापन




विशेषज्ञ की राय
जानिए मनोविज्ञान में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के डॉ. राजरत्न ने बताया कि मनोविज्ञान विषय में विद्यार्थी मानव व्यवहार तथा मानसिक प्रक्रियाओं का अध्ययन करता है। स्नातक में मनोविज्ञान विषय का विकल्प चुनने के बाद विद्यार्थियों के लिए स्नातकोत्तर के रास्ते खुल जाते हैं। मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर करने के पश्चात विद्यार्थी मनो चिकित्सक , बाल मनोचिकित्सक, काउंसलर, शैक्षिक मनोवैज्ञानिक, शिक्षक और अनुसंधान कर्मी के क्षेत्र में कार्यरत हो सकते हैं। स्नातक के बाद विद्यार्थी स्वास्थ्य देखभाल मीडिया, आपराधिक न्याय, पुनर्वास, खेल और कानूनी क्षेत्र में कार्य कर सकते हैं। पीएचडी करने के बाद विद्यार्थी शिक्षक और अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करने योग्य हो सकते हैं।
विज्ञापन



कॉलेज-सीटें
भगवान परशुराम कॉलेज- 1080
डीएवी कॉलेज पिहोवा - 960
राजकीय कॉलेज भेरियां, पिहोवा-480
सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या कॉलेज लोहार माजरा - 500
राजकीय कॉलेज चम्मू कलां -240
दयानंद कॉलेज थानेसर -950
इशरजोत डिग्री कॉलेज -336
मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद-580
आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद -830
राजकीय कन्या कॉलेज पलवल -860
द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज कुरुक्षेत्र - 420
मनीष पपनेजा मेमोरियल एसडी गर्ल्स कॉलेज ईस्माइलाबाद - 215
इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज -1200 से अधिक

कुरुक्षेत्र। डॉ. राजरत्न।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें