फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की रोपाई 15 जून के बाद करें किसान : मनीष

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जानकारी देते हुए एसडीओ मनीष वत्स।
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। सरकार ने पानी की बचत के लिए 15 जून से धान की रोपाई का समय निर्धारित किया हुआ है। यह जानकारी कृषि विभाग के एसडीओ मनीष वत्स ने कृषि विभाग कार्यालय में दी। जो किसान समय से पहले धान की रोपाई करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए उसकी धान को नष्ट किया जाएगा तथा सारा खर्च किसान से ही लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूजल को बचाने के लिए सरकार ने कई प्रकार की योजनाएं चलाई हुई हैं। धान की सीधी बिजाई पर सरकार किसानों को अनुदान राशि भी दे रही है तथा गांव दर गांव कृषि विभाग के कर्मचारी व अधिकारी जाकर किसानों को भूजल के बचाव के बारे में जागरूक कर रहे हैं। भूजल को बचाने के लिए किसानों को अपना सहयोग देना चाहिए ताकि गिरते भूजल को बचाया जा सके। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि भूजल को बचाने के लिए धान की रोपाई 15 जून के बाद ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें