फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर किनारे मिली लापता युवक की मोटरसाइकिल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नहर किनारे पहुंची पुलिस व गोताखोर प्रगट सिंह। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के बचगांव क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति लापता हो गया। उसकी मोटरसाइकिल भाखड़ा नहर के किनारे लावारिस हालत में मिली। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस और गोताखोरों प्रगट सिंह की टीम ने नहर में तलाशी अभियान चलाया। लापता व्यक्ति का मोबाइल भी रात से बंद है।
विज्ञापन

लापता व्यक्ति की पहचान शोरगीर बस्ती निवासी जयपाल उर्फ जय सिंह (55) के रूप में हुई है, जो लुखी अनाज मंडी में पल्लेदारों का ठेकेदार है। गेहूं के सीजन के चलते वह अक्सर मंडी में ही रहता था और घर कम आता था। परिजनों ने बताया कि रात को जयपाल ने फोन पर घर आने की बात कही थी। सुबह तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता होने लगी तो मंडी में संपर्क किया। वहां से पता चला कि वह रात को ही बाइक लेकर मंडी से निकल गया था। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बचगांव के पास नहर किनारे उसकी बाइक मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने नहर में तलाश शुरू कर दी। पुलिस जयपाल के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने का भी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें