फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बदमाशों ने शराब ठेके पर चलाईं गोलियां, दहशत का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा में पिछले एक महीने में तीन बार गोलियां चलने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इतना ही नहीं बदमाश सरेआम गोलियां चलाते हैं और गोलियां चलाकर गायब भी हो जाते हैं। शनिवार देर रात हिनोरी चौक स्थित शराब के ठेके पर एक बार फिर दो युवक बाइक पर सवार होकर आते हैं और ठेके पर सरेआम गोलियां चलाकर फरार हो जाते हैं। इस बार बदमाशों का टारगेट हवाई फायर कर डराना नहीं बल्कि ठेके पर सीधा वारदात को अंजाम देना था।
विज्ञापन

विदित रहे की गत माह भी तीन बाइक सवार बदमाशों ने हिनोरी चौक स्थित इसी ठेके पर हवाई फायर कर दहशत फैलाने का काम किया था लेकिन इस बार बदमाशों ने हवाई फायर न कर सीधे ठेके पर गोलियां चलाई जिससे दो गोलियां ठेके की लोहे की बोनट में तथा एक गोली शराब की बोतल पर लगी है। गनीमत यह रहा कि गोली ठेके पर काम करने वाले किसी व्यक्ति को नहीं लगी वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ठेका मलिक सन्नी महंत ने बताया कि लगभग 25 दिन पहले भी उनके ठेके पर हमला हुआ था और उन्होंने पुलिस में लिखित में शिकायत दी थी लेकिन लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। बदमाशों ने दोबारा एक बार ठेके पर फिर सीधा हमला कर पुलिस प्रशासन को भी चेतावनी देने का काम किया है। शनिवार रात लगभग नौ बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर आते हैं और एक मिनट के अंदर ही तीन से चार गोली राउंड फायर कर फरार हो जाते हैं। इतना ही नहीं गत रविवार को भी बदमाशों ने एक नाई की दुकान पर हमला कर दुकान मालिक को बुरी तरह घायल कर दिया था जो पीजीआई चंडीगढ़ में आज भी जीवन और मौत की जंग लड़ रहा है। लाडवा पुलिस पिछली दो वारदात को अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि शनिवार देररात हमलावरों ने पुलिस के सेवा, सुरक्षा और सहयोग की पोल खोल कर रख दी। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जैसे उन्हें घटना की सूचना मिली तुरंत डायल 112 और लाडवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें