फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बदमाशों ने लूटा ट्रक: ड्राइवर को बांध खेतों में फेंका, देर रात वारदात को दिया अंजाम

Mon, 22 Sep 2025 11:14 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर करनाल/मूनक

सार

चार बदमाशों ने  ट्रक ड्राइवर को उसी के ट्रक में अगवा कर लिया। बदमाशों ने ड्राइवर के हाथ पांव बांधे और फिर उसे रात के अंधेरे में खेत में फेंक दिया। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार बदमाशों ने शनिवार देर रात कुरुक्षेत्र से एक ट्रक ड्राइवर को उसी के ट्रक में अगवा कर लिया। हाथ-पैर बांधकर करनाल के बल्ला गांव के खेतों में फेंक दिया और ट्रक लूट ले गए। रविवार सुबह खेत मालिक ने चालक को बंधा देखा तो उसके हाथ-पैर खोलकर पुलिस को सूचना दी। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाला ड्राइवर कुलदीप ने बताया कि वह अंबाला के शाहबाद से ट्रक लेकर गुरुग्राम की ओर जा रहा था। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे कुरुक्षेत्र के पास पहुंचे तो कार में सवार चार लोगों ने उनके ट्रक के आगे कार अड़ाकर रुकवा लिया। 

आरोपियों ने कहा कि वे बैंक से हैं। ट्रक की किस्तें नहीं भरी गईं और उन्हें ट्रक ले जाना है। यह कहकर तीन लोग ट्रक में चढ़ आए। चौथा आरोपी कार में सवार होकर चला गया। तीनों लोगों ने ट्रक में चढ़ते ही उनको बंधक बना लिया और रात करीब एक बजे उनको करनाल के बल्ला गांव के खेतों में फेंक दिया। रविवार सुबह किसान जितेंद्र ने उनको खोला। कुलदीप ने बताया कि ट्रक मालिक के अनुसार ट्रक की बैंक की कोई किस्त बकाया नहीं है। आरोपियों ने झूठ बोलकर साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Disha Patani Firing Case: मामले में कार मैकेनिक गिरफ्तार, परिवार बोला- दोस्तों के घर गया था अनिल
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें