फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कंपनी के सीएमडी समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Aug 2025 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लाडवा पुलिस ने फिक्स डिपॉजिट पर छह से आठ प्रतिशत मासिक रिटर्न का लालच देकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली मेटा एफ टेक कंपनी के सीएमडी गौरव प्रताप राणा सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और प्रदेश वित्तीय जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और कंपनी का सेक्टर-तीन स्थित कार्यालय बंद है।
विज्ञापन

लाडवा के सुल्तानपुर निवासी रिटायर्ड कैप्टन रामेश्वर दास, रिटायर्ड सेनेटरी इंस्पेक्टर कर्मचंद समेत कई निवेशकों ने पुलिस को धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दी थी। रामेश्वर दास ने बताया कि उन्होंने 35.56 लाख रुपये निवेश किए जबकि अन्य पीड़ितों में शामिल हैं। कंपनी ने क्रिप्टो मार्केट और रियल एस्टेट में निवेश का दावा किया था।इस कंपनी ने बड़े होटलों में आयोजनों के जरिए लोगों को आकर्षित किया, जिसमें मई 2024 में बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान भी शामिल हुए। शुरुआत में निवेशकों को रिटर्न देकर भरोसा जीता गया, लेकिन नवंबर 2024 से रिटर्न बंद होने पर ठगी उजागर हुई।
चीका में भी अप्रैल 2025 में सीएमडी गौरव प्रताप राणा, रामशरण भारद्वाज और दिनेश मेहता के खिलाफ समान धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। आर्थिक अपराध शाखा के सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने हजारों लोगों को ठगा। लाडवा पुलिस ने गौरव, रामशरण, दिनेश, शिव कुमार और मोरवी नंदन ओवरसीज के खिलाफ जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें