फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मीरी पीरी के कर्मियों को मिला एक माह का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान में पिछले चार माह से लंबित वेतन को लेकर चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को कुछ राहत मिल पाई। ट्रस्ट की ओर से संस्थान के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का एक माह का वेतन जारी किया गया।
विज्ञापन

वेतन जारी होने के बाद बुधवार को प्रस्तावित कुरुक्षेत्र स्थित एसजीपीसी सिख मिशन कार्यालय के घेराव और अस्पताल के बाहर शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन धरने को टाल दिया गया। सीईओ डॉ. संदीप इंद्र सिंह चीमा के अनुरोध पर कर्मचारी संघर्ष समिति ने यह फैसला लिया गया। मंगलवार सुबह हुई बैठक में डॉ. चीमा ने कर्मचारियों एवं चिकित्सकों से अपील की कि वे आंदोलन दो दिन के लिए स्थगित कर दें। उन्होंने बताया कि चार और पांच अगस्त को अमृतसर स्थित एसजीपीसी मुख्यालय में ट्रस्टियों एवं प्रबंधन के साथ वेतन और संस्थान के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें निर्धारित हैं। इन बैठकों के बाद कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से बताया जाएगा कि वेतन भुगतान और संस्थान के संचालन को लेकर एसजीपीसी एवं ट्रस्ट का क्या निर्णय है।
विज्ञापन

बैठक के बाद मीरी-पीरी कर्मचारी संघर्ष समिति एवं चिकित्सकों ने तीन दिन का अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें