फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही नाबालिग गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कई माह से एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही एक नाबालिग के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। अज्ञात शिकायतकर्ता की सूचना पर बाल कल्याण विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों को रेस्क्यू किया और जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा। मेडिकल जांच में नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे प्रशासनिक देखरेख में रखा गया है।
मामला 21 जून का है, जब बाल कल्याण विभाग की टीम दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची। यूरिन जांच में नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। महिला रोग विशेषज्ञ ने काउंसलिंग और अल्ट्रासाउंड की सलाह दी, लेकिन नाबालिग ने आगे की जांच से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह साढ़े 17 वर्ष की है और अपने अच्छे-बुरे का फैसला खुद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण गर्भ की अवधि और स्थिति के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। करनाल जिले की रहने वाली नाबालिग ने बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों और काउंसलर को बताया कि वह अपनी मां के व्यवहार से असंतुष्ट है और उनके द्वारा युवक के साथ उसके रिश्ते को स्वीकार न करने के कारण परिवार से नाराज होकर युवक के साथ रहने लगी थी। उसने यह भी कहा वह घर जाना चाहती है अगर उसका भाई उसे अपने साथ रखने को सहमत हो। फिलहाल नाबालिग के बयान के आधार पर युवक को उसके घर भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल कल्याण विभाग की देखरेख में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें