फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पानीपत में नाबालिग कराटे खिलाड़ी से सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 17 May 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पानीपत में 17 वर्षीय नाबालिग कराटे खिलाड़ी ने युवक पर सामूहिक दुष्कर्म करने और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की महिला कोच की शिकायत पर कुरुक्षेत्र महिला थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामला आगे की जांच के लिए पानीपत पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी पुष्पा ने बताया कि 12 मई को कराटे कोच पीड़िता को थाने लेकर आई। कोच की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया। घटना पानीपत में हुई बताई गई है, इसलिए पूरा मामला पानीपत पुलिस को भेज दिया गया। अब आगे की जांच पानीपत पुलिस की ओर से की जा रही है।
कोच ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पीड़ित लड़की पिछले करीब छह वर्षों से उनके यहां कराटे कोचिंग ले रही थी। आठ मई को एक युवक ने फोन पर लड़की को पानीपत की एक कॉलोनी में बुलाया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर उससे दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि आठ मई से 11 मई तक पीड़िता को बंधक बनाकर रखा गया और इस दौरान उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन

11 मई को दो अन्य आरोपियों के पहुंचने के बाद दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने वीडियो कॉल के जरिए पीड़िता पर दबाव डाला कि वह कराटे एसोसिएशन के अधिकारियों के खिलाफ झूठे आरोप लगाए और संस्था को बदनाम करे। इसके बाद आरोपितों ने पीड़िता के साथ दोबारा दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता किसी तरह आरोपियों से बच निकली और अपनी कोच को पूरी घटना बताई। इसके बाद कोच ने पुलिस का शिकायत दी। पानीपत पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें