फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोटनी में मामूली विवाद बना हिंसक झड़प, चार लोग घायल, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। लोटनी में मामूली विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दो महिलाओं सहित कुल चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव लोटनी निवासी सलिंद्र कुमार ने बताया कि वह और उनका साला राजकुमार ट्रैक्टर चलाने का काम करता हैं। शिकायत के अनुसार वे ट्रैक्टर से गांव की सुनीता के घर मकान का मलबा उठाने गए थे। इस दौरान गली में ट्रैक्टर बैक करते समय सुनील के घर के बाहर लगी एक पाइप हल्की टूट गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सुनील कुमार, उसका भाई संदीप कुमार, चाचा का बेटा गोलू व काकू, पिता नानकू, बेटा मयंक तथा परिवार की महिलाएं रीटा, सीमा और पिंकी मौके पर एकत्र हो गए।
शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया और बाद में लाठी व गंडासी से भी मारपीट की। इस हमले में सुनीता पक्ष के साथ-साथ शिकायतकर्ता सलिंद्र कुमार, उसके साले राजकुमार और अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें