फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेलवे ट्रैक पर नाबालिग ने दी जान, शाहाबाद में पटरी के नजदीक मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग घटनाओं में एक नाबालिग व एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य ट्रेन में चढ़ते हुए घायल हो गया। वहीं दूसरे दिन भी गर्दन पटरी पर रखकर जान देने के मामले ने शहर में सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन

कृति नगर निवासी 15 वर्षीय हिमांशु ने मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर अपनी गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के गुजरने से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हिमांशु अशिक्षित था और कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वह खाना भी नहीं खा रहा था। मंगलवार रात जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। बुधवार सुबह ट्रैक के पास से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर जीआरपी को सूचना दी।
जीआरपी इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि हिमांशु की गर्दन धड़ से चार फीट दूर मिली। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जांच की जा रही है कि हिमांशु ने यह कदम क्यों उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करवाया गया।
विज्ञापन




शाहाबाद में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
शाहाबाद रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मेट कर्मचारियों को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि शव के पास मिले मोबाइल से पता चला कि मृतक उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला था। कोई टिकट न मिलने से पता नहीं चल सका कि वह कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था।



फाजिल्का इंटरसिटी में चढ़ते समय युवक घायल
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर फाजिल्का इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ते समय एक अज्ञात युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। हादसे में उसके सिर और हाथ में गंभीर चोट आईं। जीआरपी ने तुरंत उसे एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक बेहोश है इसलिए उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें