फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्कूल से घर लौटते समय नाबालिग का यौन शोषण, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम नाबालिग के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा मासूम की सेहत बिगड़ने और उसके निजी अंगों से खून बहने पर हुआ। घबराए परिजनों ने बच्चे के साथ किसी अनहोनी होने के शक में जब गहन पूछताछ की तो मासूम ने आपबीत्ती सुनाई। मासूम ने अपने गांव के ही एक युवक पर शनिवार को दोपहर दो बजे स्कूल से लौटते समय गांव की धर्मशाला में ले जाकर गलत काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित के पिता ने बताया कि उनके दो बेटों में से 14 वर्षीय बेटा मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर है और कभी-कभी ही स्कूल जाता है। शनिवार शाम को जब वह अपने काम से घर लौटे तो उनकी पत्नी ने बताया कि बेटे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उसके निजी अंगों से खून बह रहा है। बच्चे से पूछताछ करने पर उसने अपने साथ हुए दुराचार का खुलासा किया। इसके बाद परिजन तुरंत बच्चे को लेकर थाना शाहाबाद में पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें