कुरुक्षेत्र। सवा महीने पहले देवीलाल पार्क में 12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर चांदी की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोर को अदालत के आदेश से शेल्टर होम भेज दिया गया।
थाना सदर थानेसर में 27 जुलाई को दर्ज शिकायत में नीरज चंचल निवासी पिपली ने बताया था कि 26 जुलाई शाम करीब साढ़े सात बजे उसका भतीजा स्माइल देवीलाल पार्क में घूमने गया तो देव निवासी समाना, अमित निवासी रायसन जिला करनाल व अन्य युवकों ने मारपीट कर चाकुओं से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया था। आरोपी उसकी चांदी की चेन छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने 22 अगस्त को आरोपी अमित को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार करके शेल्टर होम में भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार करके शेल्टर होम में भेज दिया। संवाद