फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डेंगू का प्रकोप बढ़ने से शुरू हुआ, रैपिड फीवर सर्वे शुरू

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र कूलर में दवा का छिडकाव करता कर्मचारी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तक डेंगू के 72 मामले उजागर हो चुके हैं। वहीं सितंबर के साथ अक्तूबर में डेंगू अपने पूरे चरम पर होगा, जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इसी के चलते विभाग ने रैपिड फीवर सर्वे शुरू कर दिया। शनिवार को डेंगू के पांच मामले उजागर हुए। इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक ही डेंगू के 24 मरीज पॉजिटिव पाए गए। औसतन हर दिन डेंगू के चार मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, विभाग की टीम जिले से लगातार बुखार से पीड़ित संदिग्ध लोगों के सैंपल एकत्रित कर रही है। सैंपल के साथ टीम एंटी लारवा मुहिम भी चला रही है। टीम में शामिल कर्मी लारवा को नष्ट करने के लिए दवा के छिड़काव के साथ लारवा मिलने से संबंधित व्यक्ति को नोटिस भी जारी कर रही है। शनिवार को टीम ने 458 घरों की जांच कर 60 सैंपल एकत्रित किए, जिसमें पांच की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। वहीं इन घरों की जांच के दौरान टीम को छह जगह से डेंगू का लारवा मिला। अब तक विभाग की टीम जिले में 1,05,720 घरों की जांच कर चुकी है, जिसमें टीम को 701 जगह पर लारवा बरामद हुआ। वहीं इस दौरान टीम ने 883 लोगों के सैंपल लिए। जांच के बाद 72 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें 66 लोग रिकवरी कर चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात है कि यहां डेंगू से किसी मरीज की मौत का मामला सामने नहीं आया है।


मौके पर ही बनाई जा रही रक्त पट्टिका
डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए विभाग ने रैपिड फीवर सर्वे शुरू कर दिया है। इसके तहत संदिग्ध व्यक्ति का मौके पर ही सैंपल एकत्रित करके रक्त पट्टिका स्लाइड बनाई जा रही है। डेंगू पॉजिटिव मिलने पर पीड़ित के स्वास्थ्य को देखते हुए अस्पताल और घर पर उपचार शुरू किया जा रहा है। साथ ही विभाग हर रविवार को ड्राई-डे के रूप में मना रहा है।
विज्ञापन


अब नोटिस नहीं काटा जाएगा चालान
जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि दो महीने में डेंगू अपने पीक पर होगा। अब विभाग भी सख्त रुख अपनाएगा। कहीं भी दोबारा डेंगू का लारवा मिला तो संबंधित को नोटिस नहीं बल्कि उसका चालान किया जाएगा। उनकी ओर से सोमवार को स्थानीय विभाग को रिपोर्ट जारी कर कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। आज दीदार नगर और बाहरी गांव में डाई-डे मनाया जाएगा।
विज्ञापन


दिन- मामले- कुल मामले
सोमवार0048
मंगलवार-0957
बुधवार-0663
वीरवार-0063
शुक्रवार0467
शनिवार0572

कुरुक्षेत्र कूलर में दवा का छिडकाव करता कर्मचारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें