फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलाप का मकसद अनुभव साझा करना

विज्ञापन
केयू के आर के सदन में आयोजित मिलाप समारोह में डीएसपी जितेंद्र कुमार को सम्मानित करते केयू वीसी प? - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी की ओर से पांचवां मिलाप समारोह आयोजित किया गया। मुख्यातिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि मिलाप का मकसद पुराने मित्रों के साथ अपने खूबसूरत पलों को वर्तमान छात्रों के साथ अपने अनुभव को साझा करना है। आज विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा देने की जरूरत है, जिसमें नई शिक्षा नीति सभी प्रकार गतिविधियों को पूरा करेगी।
विवि की डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजुला चौधरी ने कहा कि संस्थान के विकास के लिए एलुमनाई मीट बहुत जरूरी है, जिनका सीधा फायदा संस्थान में पढ़ रहे विद्यार्थियों का होता है। पुराने विद्यार्थियों के अनुभव को अनुसरण कर संस्थान विकास में अपना सहयोग देना चाहिए। यूआईईटी निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने कहा कि विगत वर्षों में संस्थान ने बहुत प्रगति की है और आज संस्थान देश के अग्रणी तकनीकी शिक्षा संस्थानों में से एक है।
विज्ञापन

संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कि छात्रों के साथ पूर्व निदेशकों के लिए एलुमनाई मीट का आयोजन एक सुखद एहसास है। प्रो. अनिल मित्तल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की एल्बम नाइट की रूपरेखा के साथ कार्यप्रणाली को प्रस्तुत किया। संस्थान के प्रथम बैच 2004 से हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर सेवारत जितेंद्र कुमार ने कहा कि छात्र को अपने लक्ष्य निर्धारित करके शिक्षकों के समुचित मार्गदर्शन में कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

सीएसआईआर के सीएसआईओ चंडीगढ़ प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. पूजा ने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों पर विद्यार्थियों का अंधविश्वास (ब्लाइंड फेथ) होना चाहिए, तभी सफलता मिलती है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स गाजियाबाद के प्रबंधक विनीत मलिक ने कहा कि हम प्रतिदिन सीखते हैं किसी भी परिस्थिति में हमें घबराना नहीं चाहिए। हमेशा बड़ों से मार्गदर्शन लेना चाहिए। इस अवसर पर कुलपति की पत्नी डॉ. ममता सचदेवा, डॉ. सविता गिल, डॉ. रीटा दहिया, डॉ. अनीता ग्रेवाल, डॉ. अजय जांगड़ा, डॉ. संजय काजल, डॉ. राम अवतार, डॉ. कुलविंदर, डॉ. विजय गर्ग, डॉ. कर्मवीर, डॉ. प्रणय जैन, डॉ. राजेश अग्निहोत्री, डॉ. अनुराधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें