कुरुक्षेत्र। प्रदेशभर की मिड डे मील वर्करों ने मंगलवार को न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 माह के बजाय 12 माह का वेतन देने की भी मांग रखी। वर्करों ने थानेसर अनाज मंडी से रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रशासन ने प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पहले वर्करों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने का एलान किया था। इसके चलते जिंदल चौक के पास बैरिकेडिंग कर महिला पुलिस बल तैनात किया गया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने अपना रुख बदलते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर मार्च किया। कार्यालय पहुंचने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने उन्हें कार्यालय परिसर में प्रवेश करने से रोका।
करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद उपायुक्त ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष राजरानी, महासचिव जयभगवान, सचिव सरबती, उपप्रधान लालदेवी और सचिव गगनदीप शामिल थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने 17 अगस्त को मुख्यमंत्री से बातचीत करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम 16 सूत्री मांग पत्र सौंपकर प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
10 को करेंगे जेल भरो आंदोलन
मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) की प्रदेश अध्यक्ष राजरानी और महासचिव जय भगवान ने कहा कि वर्ष 2004 से वर्कर्स सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार कर रही हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वर्करों को केवल 10 माह का मानदेय दिया जाता है, जबकि काम लगभग पूरे साल लिया जाता है। उन्होंने 12 माह का वेतन देने और मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर 10 अगस्त को प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र। रेलवे पुल के फ्लाइओवर से गुरजरती हुई मिड डे मील वर्कर। संवाद- फोटो : Archive