फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाते उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रयास संस्था की ओर से पिपली से चनारथल रोड, आकाश नगर, ब्रह्मसरोवर के मार्ग सहित विभिन्न सेक्टरों से होकर गुजरी साइकिल यात्रा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस साइकिल यात्रा ने 30 किलोमीटर का सफर किया।
संस्था के प्रभारी डॉ. अशोक वर्मा समेत सदस्य लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस साइकिल यात्रा का कोई वीडियो बना रहा था तो कोई फोटो खींच रहा था। डॉ. वर्मा ने कहा कि जन-जन को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए साइकिल पर सवार होकर निकले हैं। वह प्रत्येक घर तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था विभिन्न औषधि विक्रेताओं से व्यक्तिगत भेंट कर उन्हें नशीली औषधि आदि न रखने और न ही बेचने का कड़ा परामर्श दे रही है। कोई भी व्यक्ति नशा मुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी करते हुए घर बैठे भी ई-प्लेज प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है। इसके लिए एनसीबी हरियाणाडॉटइन की साइट पर जाकर अपना नाम आयु और पता भरना है। वहीं जिले में 85 से अधिक युवाओं को नशा मुक्त करने का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें