कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ( कुवि ) के मेस कर्मचारियों में मांगे पूरी न होने को लेकर रोष गहराता जा रहा है। होस्टल मेस वर्कर यूनियन ने पांचवें दिन भी आंदोलन जारी रखा। मेस कर्मी महिला चीफ वार्डन कार्यालय पर जुलूस निकालते हुए पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को मेस कर्मी कुलपति कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगे। इसी के साथ-साथ अपनी मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान भी किया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व करते यूनियन के प्रधान रजनीश मिश्रा ने कहा कि आज कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन साैंपेंगे। महिला चीफ वार्डन के साथ हुई बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला, इसलिए कुलपति कार्यालय आने को मजबूर हुए हैं, जिसका जिम्मेदार प्रशासन है। इसी के साथ कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक मेस कर्मी अपने काम को बाधित किए बिना प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान उप प्रधान उमाशंकर, कोषाध्यक्ष अमन कुमार, प्रेस सचिव कृष्ण चंद सैनी, ऑडिटर सुशील दीक्षित, मुख्य सलाहकार सुशील मिश्रा और अन्य सैकड़ों की संख्या मेस कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद