फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में सीवाईएसएस संगठन के विद्यार्थी सड़क पर उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) के छात्र-छात्राएं सोमवार को मांगों के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। विद्यार्थी एकत्रित होने के पश्चात रोष मार्च निकालते हुए परीक्षा शाखा पहुंचे और जमकर विराेध प्रदर्शन किया। लगातार दो घंटे प्रदर्शन करने के पश्चात पुनः मूल्यांकन की मुख्य अधिकारी कंचन गाबा और कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख है कि पुनः मूल्यांकन का परिणाम 20 दिनों के अंदर जारी होना चाहिए। परीक्षा शाखा को खोलने का समय 10 बजे किया जाए और री-अपीयर व पुनः मूल्यांकन की बढ़ाई हुई फीस कम की जाए। कुलपति सोमनाथ सचदेवा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मांगों को पूरा किया जाएगा। सीवाईएसएस ने ऐलान किया है कि अगर एक सप्ताह के अंदर मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो दोबारा से बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे, जिसका जिम्मेवार प्रशासन होगा।
सीवाईएसएस के अध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि आज विद्यार्थियों के संघर्ष की जीत हुई है। आगे भी इसी तरह छात्र हित के लिए लड़ते रहेंगे और छात्र हित में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि कुलपति द्वारा कहा गया कि परीक्षा शाखा को खोलने का समय 10 बजे किया जाता है और पुनः मूल्यांकन का परिणाम 20 दिनों में दिया जाएगा। फीस कम करने के लिए कहा कि कमेटी का गठन कर एक सप्ताह में निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान छात्र नेता लक्की चौहान, विशाल, विक्की राजपूत, रोहित चौहान, जतिन सबरवाल, कमल भट्ठी, चंद्रशेखर पांचाल, विक्की ठाकुर, विशाल डांगी, अमन, अनिकेत सिंह, रोहन सैनी, करण गाबा, अमनदीप और सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें