फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संत रविदास जयंती पर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Tue, 03 Feb 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मेधावियों को सम्मानित करने के दौरान व अन्य सदस्य। स्वयं - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर वाल्मीकि आंबेडकर शिक्षा मिशन की ओर से गांव मिर्जापुर स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में सम्मान समारोह और शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 10वीं व 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



शिक्षा संवाद में मुख्य वक्ता मास्टर रघबीर सिंह रहे। उनके साथ हिंदी विभाग के शोधार्थी विनोद चौहान और वनस्पति विभाग के शोधार्थी धीरज कुमार और अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों को विज्ञान, कला और अन्य शैक्षणिक विषयों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करने, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के उपयोगी टिप्स भी दिए।
कार्यक्रम का संचालन बलराम मिर्जापुर ने किया। मुख्य अतिथि वाल्मीकि आंबेडकर शिक्षा मिशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पारचा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पेन, रजिस्टर व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और शिक्षा में निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मिशन भविष्य में भी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करता रहेगा। इस मौके पर राजेश पुहाल, बलवान सिंह, रोबी राणा, संजय मिर्जापुर, विशाल, विक्रम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मेधावियों को सम्मानित करने के दौरान व अन्य सदस्य। स्वयं- फोटो : संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें