फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुरुष और महिला वर्ग की टीमों ने जीते दो पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 15 से 28 फरवरी तक अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पुरुष टीम ने ओडिशा की टीम को हराया और महिला टीम ने मेजबान आंध्र प्रदेश को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
हरियाणा पुरुष टीम के स्टार खिलाड़ी दीपक सैनी को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उनके शानदार प्रयास से टीम ने जीत हासिल की है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले कुरुक्षेत्र के पांच खिलाड़ी रहे, जिनमें प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, दीपक सैनी (पुरुष टीम) और अनु व स्वाति (महिला टीम) ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण के अनुभवी हॉकी कोच शिव कुमार सैनी से वर्षों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर हरियाणा की झोली में कांस्य पदक डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिले में खुशी का माहौल है। ये सभी खिलाड़ी प्रदेश के सरकारी विभागों में कार्यरत हैं और खेल के साथ-साथ अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों का भी कुशलता से निर्वहन कर रहे हैं। दीपक कुमार और दीपक सैनी शिक्षा विभाग में, प्रदीप कुमार पंचायत विभाग में, अनु परिवहन विभाग में और स्वाति महिला एवं बाल विकास विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें