फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंडी में मिट्टी के ढेर उठाने के लिए सचिव को ज्ञापन

Tue, 14 Jan 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मार्केट कमेटी पिपली के सचिव गुरमीत सैनी को मांग पत्र सौंपा। प्रधान तेजबीर दुगारी ने बताया कि मांगपत्र में उल्लेख है कि मंडी में मिट्टी के ढेरों को उठाया जाए और मंडी में अव्यवस्थाओं को ठीक किया जाए।
विज्ञापन

प्रधान दुगारी ने बताया कि मंडी में आलू का सीजन चला हुआ है। मंडी में रोजाना आलू बिकने के लिए आ रहा है। आलू के साथ खेतों से मिट्टी भी आ रही है, जिसके चलते मंडी में मिट्टी के ढेर लग गए हैं। मिट्टी के ढेर लगने से मंडी में अव्यवस्थाएं पैदा हो गई हैं, जिस कारण आढ़तियों को कार्य करना मुश्किल हो रहा है। बारिश के दिनों में मिट्टी के कारण कीचड़ फैल जाता है, जिससे आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सचिव से मांग की है कि मिट्टी के ढेरों को जल्द से जल्द उठवाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए जाएं। ताकि आढ़तियों को समस्याओं से निजात मिल सके।
मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सैनी ने एसोसिएशन को विश्वास दिलाया कि एक सप्ताह के अंदर मंडी से मिट्टी के ढेरों को उठवा दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजीव गोयल, मामचंद मुकरपुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें