फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चीन से लौटी महक, स्टेशन से अमीन तक ओपन जीप में घुमाया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्टेशन पर पहुंची खिलाड़ी महक का स्वागत करती कोच रजनी व अन्य गांव वाले। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चीन में आयोजित अंडर-18 विश्व स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटी अमीन गांव की बेटी महक का शनिवार को गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन से लेकर गांव तक खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। महक को ओपन जीप में घर तक लाया गया, जहां जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


एक से 10 जुलाई तक चीन में आयोजित विश्व स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 36 देशों की टीमों ने भाग लिया। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम आठ में जगह बनाई, लेकिन क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। इसके बावजूद टीम के प्रदर्शन को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। महक ने प्रतियोगिता के दौरान कई मुकाबलों में प्रभावी प्रदर्शन किया। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद गांव लौटने पर लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।



महक की उपलब्धि से बढ़ेगा बेटियों का हौसला : रजनी

महक की कोच रजनी ने कहा कि किसी गांव की बेटी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि महक की सफलता से गांव और आसपास की अन्य लड़कियों का भी खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा और वे भी बड़े स्तर पर देश का नाम रोशन करने का सपना देखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें