फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संयुक्त कर्मचारी मंच की बैठक सात को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक सात जुलाई को रोहतक में होगी। इस बैठक में सरकार के खिलाफ आंदोलन का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा ने बताया कि संगठन कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए कई बार मांग पत्र दे चुके हैं परंतु हरियाणा सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं, जिससे कर्मचारी वर्ग में सरकार के खिलाफ काफी रोष है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए संगठन की ओर से सरकार के खिलाफ सात जुलाई को रोहतक बैठक में आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए, मृतक कर्मचारियों के वारिसों को नौकरी देने में पांच वर्ष की सेवा और 52 वर्ष पूर्व की शर्त हटाई जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 25500 का वेतनमान दिया जाए, ग्रामीण टयुवेल ऑपरेटरों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के बराबर वेतनमान दिया जाए, जन स्वास्थ्य विभाग में एमपीडब्ल्यू. कर्मियों को कौशल रोजगार के बराबर वेतन दिया जाए, मेडिकल कैशलेस की सुविधा दी जाए, ब्लॉक वर्ष 2020-23 की एलटीसी का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें