फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिल्ली में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुईं कुरुक्षेत्र की मीरा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली में सम्मान ग्रहण करती कुरुक्षेत्र की मीरा। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली में विश्व संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण आयोग और साहित्य सेवा रत्न सम्मान काउंसिल ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों के लिए शिक्षिका मीरा गौतम को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा। मीरा गौतम मिर्जापुर भट्ठा काॅलोनी में चल रही चेतना संस्था से जुड़ी हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को शिक्षा के ज्ञान का प्रकाश देने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

वह इससे पहले 20 साल तक गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में शिक्षक रहीं। प्रेरणा वृद्धाश्रम में शिक्षा संस्थान में भी बच्चों को शिक्षित किया। मीरा गौतम ने बताया कि इस उपलब्धि में उनके पति वरिष्ठ अधिवक्ता पृथ्वीनाथ गौतम का सहयोग है। उन्होंने हमेशा उन्हें समाज में फैली अशिक्षा के अंधकार को शिक्षा की ज्योत से दूर करने के लिए प्रेरित किया।
उपाधि देने वाले आयोग और काउंसिल का आभार जताया। शिक्षण क्षेत्र में काम कर रहे युवाओं को शिक्षा के प्रति जागृति लाने के लिए भी अपील की। यदि शिक्षक और युवा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए काम करना शुरू कर दें तो समाज में फैली अज्ञानता और अंधविश्वास को दूर किया जा सकता है।

कुरुक्षेत्र। दिल्ली में सम्मान ग्रहण करती कुरुक्षेत्र की मीरा। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें