फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मीना गुप्ता ने परिवार के सदस्यों और बुजुर्गों के साथ किया हवन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में हवन में हिस्सा लेती मीना गुप्ता व आश्रम के सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में गायत्री परिवार पटियाला की प्रमुख मीना गुप्ता ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ आकर सभी बुजुर्गों के साथ बड़ी श्रद्धा से मंदिर में पूजा-अर्चना व हवन किया।
विज्ञापन

प्रेरणा संस्था के सदस्यों एवं सभी बुजुर्गों ने उनका आश्रम में पहुंचने पर प्रेरणा का अंगवस्त्र पहनाकर भावभीना स्वागत किया। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संचालक डाॅ. जय भगवान सिंगला ने कहा कि मीना गुप्ता वर्ष में चार बार अपने सभी परिवार के सदस्यों के साथ वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के पास अवश्य आती हैं। यहां पर आकर उनके साथ बैठकर उनके सुखी और स्वस्थ जीवन के लिए पूजा-अर्चना करती हैं। उसके बाद बड़ी श्रद्धा से मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ भी अवश्य करती हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में मीना गुप्ता व उनके परिवार के सदस्यों के आने से यहां रहने वाले बुजुर्गों के चेहरे पर रौनक आ जाती है।
मीना गुप्ता ने कहा कि यहां वृद्धाश्रम में हवन करके मुझे आत्मिक शांति का बोध होता है और बुजुर्गों के चेहरे पर रौनक देखकर मुझे ऐसा प्रतीत होता है जैसे मेरा मनुष्य जीवन सफल हो गया है। हवन में वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग सीता देवी ने आस्था के साथ विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में सभी ने सामूहिक रूप से मंदिर में बैठकर पूजा की और अष्टादश श्लोकी गीता का पाठ भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें