फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरु गोरखनाथ धाम में लगाए औषधीय पाैधे

Wed, 06 Aug 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गुरु गोरखनाथ धाम के महंत योगी तेजनाथ व बाबा गफूर शाह ठसका मीराजी ने गुरु धाम में औषधीय पौधे लगाकर योगपीठ हरिद्वार के योगी बालकृष्ण के जन्मदिन को जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया योगी तेजनाथ ने कहा पौधरोपण करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे पेड़ों की संख्या घटती जा रही है, वैसे-वैसे प्रदूषण और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अगर हम आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देना चाहते हैं तो हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पौधे लगाना न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि मानव जीवन, जीव-जंतुओं और पूरी पृथ्वी के लिए अत्यंत लाभकारी है। पौधे धूल, धुआं और हानिकारक गैसों को अवशोषित करके वायु प्रदूषण को कम करते हैं। पौधों की जड़ें मिट्टी को पकड़कर रखती हैं, जिससे कटाव नहीं होता और भूमि उपजाऊ बनी रहती है। आज लगाए गए पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए छाया, हवा और पर्यावरण का संरक्षण सुनिश्चित करते हैं।
उन्होंने नीम, पीपल, अमरूद, गुलमोहर आदि के पौधे आदि पौधे गुरु गोरखनाथ गुरु धाम में लगाए योगी तेजनाथ ने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रकृति के लिए काम करें और हर अवसर पर वृक्षारोपण करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें